Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - West Singhbhum : गुदड़ी इलाके में बिगड़े माहौल को पटरी पर लाने में जुटा पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन, चौपाल, फुटबॉल मैच के जरिये ग्रामीणों से जुड़ने का प्रयास
Chaibasa

West Singhbhum : गुदड़ी इलाके में बिगड़े माहौल को पटरी पर लाने में जुटा पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन, चौपाल, फुटबॉल मैच के जरिये ग्रामीणों से जुड़ने का प्रयास

By The News24 Live14/12/2024Updated:14/12/2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
img 20241214 wa0004124802890518294042
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads


Chaibasa (चाईबासा): पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती व दुर्गम क्षेत्र गुदड़ी व आसपास के क्षेत्र में हत्या की घटना के बाद बिगड़े माहौल को पटरी पर लाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. डीसी व एसपी लगातार क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों व मानकी-मुंडा से मिलकर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का प्रयास कर रहे हैं.

img 20241214 wa0004124802890518294042

ग्रामीणों और प्रशासन के बीच दोस्ताना संबंध बनाने का प्रयास हो रहा है. इसके तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन ने आनंदपुर प्रखंड के रोबोकेरा स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की. इसमें उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी आशुतोष शेखर, डीडीसी संदीप मीणा समेत प्रशासन के अधिकारी पहुंचे. फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान डीसी व अन्य अधिकारियों ने घूम-घूम कर मैदान के किनारे बैठे ग्रामीणों, छात्राओं से बात की. कई ग्रामीणों की मेडिकल वैन में उपचार कराया. स्कूली बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मुंडा महावीर सिंह, लोवासुकरा मुंडा चामू कुमार सिंह, मोरंग मुंडा जीवन कंडायबुरु से बातचीत की. मुंडाओं ने बताया कि उपायुक्त से मुंडा बहाली, राजस्व ग्राम और खास ग्राम पर चर्चा की. रोबोकेरा के छात्रों ने उपायुक्त को विद्यालय में शिक्षक की कमी, कक्षा संचालन के लिए भवन की कमी और बाउंड्री वाल निर्माण का आवेदन दिया. डीसी ने मांग पूरा करने का आश्वासन दिया. डीसी ने अधिकारियों के साथ विद्यालय जाकर विद्यालय की स्थिति को देखा. अधनिर्मित भवन और शौचालय को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

img 20241214 wa00068404137665832434917

पश्चिमी सिंहभूम में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है : उपायुक्त

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि पिछले 10 तारीख से जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम जारी है, जहां फुटबॉल हाॅकी व चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्या से अवगत हो रहे हैं. उपायुक्त ने कहा कि योजनाएं शुरू हो चुकी है और कुछ जल्द ही धरातल पर उतारा जायेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में खेल में काफी प्रतिभा है. उन प्रतिभाओं को खेल के माध्यम से तराशने का कार्य किया जा रहा है. जन अपेक्षाओं व विकास कार्य पर भी फोकस किया जा रहा है.

img 20241214 wa00057567703113863263468


कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट चक्रधरपुर श्रुति राजलक्ष्मी, एडिशनल एसपी अभियान पारस राणा, प्रशिक्षु आईएएस अर्णव मिश्रा, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार हर्ष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल व जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#chaibasanews #dc west singhnhum #westsinghbhum chaibasa chaibasa news chakradharpur news jharkhand jharkhand government jharkhand news west singhbhum
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d