मछली चोरी करने से मना किया तो पत्थर से कुचकर कर दी थी हत्या, चांडिल SDPO ने किया खुलासा

Saraikela :- सरायकेला खरसावां जिला के चाण्डिल का नीमडीह थाना क्षेत्र के तालाब से मछली चोरी करने से मना करने पर लखीराम सिंह ने पत्थर से कुचकर शिवचरण सिंह उर्फ शिवा की हत्या कर दी थी.

 

चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह ने आयोजित प्रेस वार्ता में शिवचरण सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया की नीमडीह थाना क्षेत्र के चेलियामा निवासी लखीराम सिंह ने तालाब से मछली चोरी करने के नियत से सबसे पहले तालाब में मौजूद मछली का पहरेदारी कर रहे शिवचरण सिंह को शराब पिलाई तथा मछली चोरी करने में साथ देने का दबाव बनाया। जिसका शिवचरण सिंह ने विरोध किया. जिसके बाद लखीराम सिंह ने लाठी डंडे से पीटकर तथा पत्थर से कुचकर शिवचरण सिंह की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी लखीराम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उधर, दूसरी घटना में 12 अक्टूबर को नीमडीह थाना के केतुंगा में ट्रेक्टर चालक निर्मल महतो से नगद साढ़े ग्यारह सौ रुपया एवं मोबाइल लूटने के आरोप में पुलिस ने नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह के प्रशांत दास और सपन दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लूटी गई नगद साढ़े सात सौ रुपया तथा लूट में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया. एसडीपीओ संजय सिंह ने बताया की सपन दास इसके पहले भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है. इस दौरान में इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा आंदोलन

Adityapur: आदित्यपुर में बढ़ते अपराध पर भाजपा का अल्टीमेटम: ‘पुलिस प्रशासन संभले वरना सड़कों पर होगा आंदोलन’,भाजपा नेता के घर हुई फायरिंग से आक्रोशित अमित सिंह “बॉबी” ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा