हम सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से कोल्हान में खिलेगा कमल, झारखंड में बनेगा सरकार और राज्य का मिलकर करेंगे सर्वांगीण विकास – चंपई सोरेन

Chaibasa (चाईबासा) : भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार पश्चिमी सिंहभूम भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आगमन हुआ. इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन का गर्म जोशी से स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें : Saraikela CM: Tight security at Champai Soren residence: चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, झिलिंगगोडा आवास की चाक चौबंद हुई सुरक्षा

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते चंपई सोरेन

मुख्य द्वार से स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, भारत माता की जय, जय श्री राम, चंपई सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा सभा स्थल तक लाया गया. मंच पर कोल्हान टाइगर का जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं जिला के सम्मानीत नेताओं के द्वारा अंग वस्त्र पुष्पगुच्छा सौलभेंट कर स्वागत किया गया.

स्वागत के पश्चात चंपई सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज मैं स्वतंत्र महसूस कर रहा हूं और आप सभी का स्नेह पा कार के मैं काफी गदगद हुँ. निश्चित रूप से आप लोगों के स्नेह और हम सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से कोल्हान में कमल खिलेगा झारखंड में सरकार बनेगा और राज्य का सर्वांगीण विकास हम सब मिलकर करेंगे.

अभिनंदन में पूर्व सांसद गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक शशि भूषण सामद, भाजपा जिला प्रभारी मनोज बाजपेई, राकेश बबलू शर्मा, विजय मेलगंडी, जितेंद्र नाथ ओझा, प्रताप कटियार, चंद्र मोहन तियू, सतीश पुरी, पवन शर्मा, रामानुज प्रसाद शर्मा, गीता बालमुचु, अमरेश प्रधान, रामेश्वर तैसुम, देवी शंकर दत्त, मुकेश दास, अनंत सयनम, जय किशन बिरूली, जगदीश पाट पिंगुवा, भूषण पाठ पिंगुवा, रूपा दास, ललमनी पूर्ति, राजेश गुप्ता, दीपक सिंह, विनोद शर्मा, संजय पासवान, विपिन पूर्ति, चंद्र मोहन गोप समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : http://Adityapur Champai Soren Meeting: नगर निगम विकास योजना के समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री चंपई सोरेन, जिंदल एजेंसी अधिकारी को लगाई फटकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

वार्ड 14

Adityapur Municipal Election Mayor Candidate: आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का तूफानी जनसंपर्क: विकास मॉडल’ को पूरे निगम में लागू करने का संकल्प, पेयजल संकट दूर करना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता