Chaibasa (चाईबासा) : एक युवक, जो लगभग 12 वर्ष पहले केरल राज्य के कन्नूर जिले में मिला था, अब अपने परिवार की तलाश में है। उस समय वह छोटा बच्चा था और वर्तमान में उसकी उम्र लगभग 18 वर्ष है। युवक को केवल इतना याद है कि वह चाईबासा (झारखंड) का रहने वाला है।
Adityapur Business man missing: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यवसायी लापता, परिजन खोजबीन में जुटे

युवक का नाम – गोमा @ राजा
उसे जो बातें याद हैं
🔹 उसका घर एक छोटे पहाड़ पर स्थित था।
🔹 पहाड़ के नीचे एक स्कूल था (नाम याद नहीं)।
🔹 वह घर से स्कूल बस से जाता था, लेकिन स्कूल से घर पैदल लौटता था।
🔹 स्कूल के पास साइकिल रिपेयरिंग की दुकान थी।
परिवार के बारे में जानकारी
पिता का नाम: बोलराम
माता का नाम: मणि
भाई का नाम: फंटूस
छोटी बहनें: टरकी व तिर्की
युवक को उम्मीद है कि चाईबासा या आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग इन नामों या विवरण से उसके परिवार तक पहुँचने में मदद कर सकते हैं।
संपर्क करें
यदि किसी व्यक्ति को इस युवक या उसके परिवार / रिश्तेदारों के बारे में कोई जानकारी हो, तो कृपया तुरंत संपर्क करें:
रजनीश जैन – 9667118309
जन सहयोग की अपील
इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि यह संदेश सही लोगों तक पहुँच सके और युवक को उसके परिवार से मिलाया जा सके।








