Adityapur Brahmarshi samaj: ब्रह्मर्षि समाज वनभोज समारोह में गरजे युवा नेता आशुतोष कुमार, कहा झारखंड में कोई भीतरी या बाहर नहीं

आदित्यपुर: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के सरायकेला खरसावां जिला इकाई का वार्षिक पारिवारिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम रविवार को आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में संपन्न हुआ। जिसमें बिहार से आए ब्रह्मर्षि समाज के युवा नेता आशुतोष कुमार ने सामाजिक एकता को बनाए और बढ़ाएं रखने पर दहाड़ मारी।

Video
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्मर्षि समाज के युवा नेता आशुतोष कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में इन्होंने देखा है कि झारखंड में भीतरी और बाहरी की लड़ाई चल रही है। संबोधन में इन्होंने कहा कि झारखंड में कोई भी भीतरी या बाहरी नहीं है। जो यहां बस गए वह यही के हैं। सामाजिक एकता का परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि भूमिहारों को शेर की संज्ञा दी गई है। भले ही देश में आबादी कम है लेकिन जंगल शेर एक ही होता है बाकी सब गीदड़ हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सामाजिक एकता और अखंडता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
हजारों की संख्या में जुटे समाज के लोग
 वनभोज में करीब 5 हजार लोग जुटे. सभी ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने एकता का संकल्प लिया. मंचासीन समाज के संरक्षक रामेश्वर शर्मा, आईडीटीआर के एजीएम आशुतोष कुमार और ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष ठाकुर लालबाबू सिंह , समाजसेवी विकास सिंह ने मंच से सामाजिक समरसता की बातें कही. अतिथियों ने कहा ब्रह्मर्षि समाज को समाज का नेतृत्वकर्ता कैसे बने इसपर आज मंथन करने की जरूरत है.वनभोज में आदित्यपूर, गम्हरिया, सरायकेला, कांड्रा के लोग मुख्य रूप से शामिल हुए. आयोजन रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ. मौके पर अतिथियों द्वारा समाज के शिक्षाविद और श्रेष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में श्रीराम ठाकुर, ठाकुर लालबाबू सिंह, विमल सिंह, राजीव मोहन सिंह, कृष्ण गोपाल पिंटू, अशोक सिंह, विनीत प्रसाद सिन्हा, आरपी चौधरी, नरेंद्र चौधरी, संतोष तिवारी, राकेश कुमार, परमानंद पांडेय, कमल नयन सिंह, मुन्ना सिंह अनिल शर्मा, कुमुद रंजन आदि मुख्य रूप से शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम