चाईबासा: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने किया नामांकन दाखिल

झारखंड स्टेट बार काउंसिल

चाईबासा: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को रांची स्थित बार काउंसिल कार्यालय में चाईबासा के अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति देखी गई।

Adityapur ward 30 News: वार्ड 30 में चुनावी सरगर्मी : पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने पदयात्रा कर मांगा समर्थन “पुराने विकास कार्यों की नींव पर जनता देगी आशीर्वाद” – पुरेन्द्र नारायण सिंह

इस अवसर पर चाईबासा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार प्रजापति, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, विनय कुमार कालुंडिया, सकलदीप तिर्की, राकेश पांडे, वीर सिंह बिरुली सहित रांची के वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद विराट, राजेश श्रीवास्तव, रणधीर विश्वकर्मा तथा अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे और उन्होंने अपना समर्थन जताया।

गौरतलब है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए नामांकन पत्र की शुल्क राशि 2,000 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन दाखिल करने हेतु 1.25 लाख रुपये की राशि तय है।

चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों को आगामी 15 फरवरी को सीरियल नंबर आवंटित किए जाएंगे। वहीं 12 मार्च को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान संपन्न कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार अब तक स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए लगभग 120 अधिवक्ताओं ने नामांकन पर्चा प्राप्त किया है, जिससे चुनाव को लेकर प्रतिस्पर्धा कड़ी होने के संकेत मिल रहे हैं।

http://Adityapur Election Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड-23 ओम प्रकाश (सोनू) ने जारी किया संकल्प पत्र; सीसीटीवी, फ्री एम्बुलेंस और मैदान विकास पर मुख्य जोर, 100 दिनों के भीतर बदलाव का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव