गम्हरिया: बहन के घर जा रही युवती के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल

Saraikela :- जिले के गम्हरिया पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी युवकों द्वारा रपचा पंचायत अंतर्गत मुर्गागूटू अपने बहन के घर जा रहे युवती के साथ आरोपी युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया था.

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सालड़ीह गांव से रपचा पंचायत के मुर्गागूटू गांव जा रही 21 वर्षीय युवती के साथ जबरन मुसरी कुदर गांव निवासी शंकर महतो और मोदी महतो द्वारा दुष्कर्म किया गया था और युवती को डरा धमका कर जान मारने की धमकी दी थी. घटना के बाद पीड़ित युवती द्वारा परिजनों को मामले से अवगत कराया गया जिसके बाद परिजनों ने थाने में दुष्कर्म की लिखित शिकायत की. घटना के फौरन बाद पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों द्वारा दुष्कर्म जुर्म भी कबूल कर लिया गया हैं.

जाहेरगढ़ समिति के प्रयास से हुआ था मामला दर्ज

दुष्कर्म घटना के बाद पीड़ित युवती के परिजनों द्वारा गम्हरिया टायो गेट स्थित जाहेर गढ़ समिति के समक्ष न्याय की गुहार लगाई गई थी. जिसके बाद समिति ने पुलिस के समक्ष यह मामला दर्ज करवाया और पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप