“ओलेयाबु-पढ़ाओवाबु-सेंयानाबु” थीम के साथ 8 जनवरी को होगा उपरुम-जुमुर सह सामाजिक मिलन समारोह, तैयारी को लेकर किया गया विचार-विमर्श

Chaibasa :- आदिवासी हो समाज महासभा, कला एवं संस्कृति भवन परिसर, हरिगुटू, चाईबासा में महासभा के आजीवन सदस्यों, साधारण सदस्यों एवं युवा वर्गों के साथ आगामी 8 जनवरी 2023 को निर्धारित उपरुम-जुमुर, सामाजिक मिलन समारोह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा टीम की ओर से कार्यक्रम की तैयारी एवं सक्रियता को लेकर आजीवन सदस्यों एवं महासभा के पूर्व के पदाधिकारियों को आवश्यक जानकारी दिया गया.

इसके सफल आयोजन एवं समाजहित में युवाओं ने बुद्धिजीवियों से उपरुम-जुमुर के वास्तविक उद्देश्यों को जाना. बैठक में सीनियर टीम के उचित मार्गदर्शन पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के तत्वाधान में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.

(1) इस बार का उपरुम-जुमुर, सामाजिक मिलन समारोह कार्यक्रम थीम आधारित सम्पन्न किया जाएगा. जिसका थीम होगा “ओलेयाबु-पढ़ाओवाबु-सेंयानाबु”.

(2) कार्यक्रम स्थल में परिवारिक रुप से माँ-बाप के साथ आनेवाले लोगों को निशुल्क प्रवेश करने दिया जाएगा. जो परिवार के साथ नहीं आएंगे प्रतिनिधि शुल्क के रुप में 100/-रु सहयोग राशि देय होगा.

(3) इस बार का उपरुम-जुमुर में ड्रेस कोड् लागु किया गया है

(4) कार्यक्रम में उपरुम-जुमुर का मूल उद्देश्यों के साथ हो समाज के संस्कृति से संबंधी व्यापक प्रदर्शनी होगा. जो पारंपरिक एवं शैक्षणिक प्रदर्शनी होगा. इसमें पाक-कला की सुन्दर प्रस्तुति भी देखने को मिलेगा.

बैठक में महासभा के आजीवन सदस्यों, महासभा का पूर्व पदाधिकारियों, सेवानिवृत संगठन का टीम, युवा महासभा एवं विभिन्न तैयारी समितियों के प्रभारीगण मौजुद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ