राज्य की लुटेरी सरकार से हमें निजात दिलायें अमित शाह जी :- बाबुलाल मरांडी

Chaibasa :- चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम विजय संकल्प महारैली में उपस्थित झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंच से कह दिया, राज्य की लुटेरी सरकार से हमें निजात दिलायें अमित शाह जी.

कार्यक्रम में उमड़े 50 हजार से ज्यादा महिला, पुरुष, युवक, युवतियों व बच्चों को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड विकास की उम्मीद के साथ बना था. झारखंड में जब भाजपा की सरकार आयी तो यह राज्य विकास के पथ पर चल पड़ा था. यहां का आयरन ओर देश-विदेश जाता रहा. यहां की बदौलत कई शहर बसे मगर हेमंत सोरेन की सरकार के आते ही विकास रुक गया है. सारंडा में आज भी लोग लाल पानी पीने को मजबूर हैं. डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड (डीएफएमटी) का बंदरबाट हो रहा है. इस फंड का इस्तेमाल कर भाजपा सरकार ने पेयजल आपूर्ति योजना शुरू की थी. इसे हेमंत सरकार ने लटका दिया है. वर्तमान सरकार आप आदिवासियों को नहीं अपना और अपने परिवार की चिंता करती है. झारखंड में हेमंत सोरेन ने आदिवासियों का वोट लेकर सरकार बनायी. आज बिचौलिया, लुटेरा व दलाल किस्म के लोग सरकार चला रहे हैं. प्राकृतिक संपदा की खूब लूट हो रही है. यह सरकार बालू की चोरी करा रही है. कानून व्यवस्था बद से बद्तर हो गयी है. राज्य में गौ तस्करी हो रही है. पुलिस को कहा जाता है कि गौ तस्करी करने वालों पर कार्रवाई नहीं करें. अमित शाह जी आपने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने का एतिहासिक कार्य किया है. यहां हम आपसे सिर्फ यही मांग करते हैं कि अब हमें झारखंड राज्य की लुटेरी सरकार से भी निजात दिलायें. बाबूलाल मरांडी की यह अपील सुनते ही पूरा आयोजन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप