Saraikela Police Alart: कोल्हान डीआईजी ने गम्हरिया थाना में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; बैंक सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर नकेल को लेकर दिए कड़े निर्देश

सरायकेला: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई बड़ी लूट की वारदात के बाद सीमावर्ती सरायकेला-खरसावां जिले में भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।

ये भी पढ़े:-रेनकोट पहनकर बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश, गार्ड को पीटा; 42 लाख से अधिक नकदी और सोना लूटने का दावा

कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने जमशेदपुर के साथ-साथ सरायकेला पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश जारी किया है।
​इसी क्रम में गुरुवार शाम गम्हरिया थाना परिसर में एक उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोल्हान डीआईजी ने जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को बैंकिंग सुरक्षा के कड़े मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी वित्तीय संस्थानों, बैंकों और एटीएम के आसपास नियमित गश्त और सीसीटीवी निगरानी पुख्ता की जाए।
​बैठक में सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीयारी, सरायकेला अनुमंडल एवं चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत जिले के सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे।

डीआईजी ने हालिया बैंक लूट के फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अंतरजिला सीमाओं पर 24 घंटे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया।
​इसके अलावा, बैठक में जिले की समग्र विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गई। आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई करने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम ट्रैफिक परिचालन सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

http://Chandil: चौका में बंद पड़े स्कूल से दबोचे गए 6 अपराधी: एसपी मनोज स्वर्गायारी ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा, हथियार व लूटे गए मोबाइल बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *