सरायकेला: शराब के नशे में पिता ने बच्चों समेत पत्नी को पीटा पुलिस जांच में जुटी

Saraikela: राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाना पंचायत के टांगरानी गांव में शराब के नशे में पिता ने 3 बच्चों समेत पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. जिसमें बच्चे घायल हो गए .घटना के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात शराब के नशे में बबलू सोय नामक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में पत्नी समेत तीन छोटे बच्चों के साथ मारपीट की. इस घटना में पत्नी मामूली रूप से जख्मी हुई. जबकि 2 बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद रविवार सुबह स्थानीय लोगों को जब मामले की जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने पहले एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला और बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. बाद में पुलिस को सूचित किया गया. मामले की जानकारी मिलने पर राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने आरोपी बबलू सोय की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि आरोपी व्यक्ति शराब का आदी है और वह अक्सर परिवार वालों से झगड़ा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *