Adityapur: गुणवत्ता सुधार से ही वैश्विक पटल पर चमकेगा आदित्यपुर उद्योग, ऑटो क्लस्टर में आईएफक्यूएम और टाटा स्टील का विशेष सेमिनार

Adityapur ​(आदित्यपुर) : आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में शुक्रवार को ‘इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट’ (आईएफक्यूएम) और टाटा स्टील की टीक्यूएम टीम के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में क्रॉस लिमिटेड का रक्तदान शिविर, 175 यूनिट संग्रह का लक्ष्य

इस कार्यक्रम में एसिया (ASIA), सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के प्रमुख उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​विश्वस्तरीय उत्पाद ही उद्योगों की असली ताकत: इंदर कुमार अग्रवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल ने गुणवत्ता सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कई इकाइयां गुणवत्ता के अभाव में पिछड़ जाती हैं। यदि स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता विश्वस्तरीय होगी, तो उद्योगों को कभी नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा। इससे आदित्यपुर ही नहीं, बल्कि समूचे देश की औद्योगिक साख वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी।

​वेस्टेज घटाकर बढ़ाएं मुनाफा: रंजन कुमार सिन्हा

टाटा स्टील के चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर (CPO) रंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सफलता विनिर्माण की गुणवत्ता पर निर्भर है। गैर-लाभकारी संगठन के रूप में आईएफक्यूएम किफायती दरों पर उत्कृष्ट सलाहकारों के जरिए उद्योगों की मदद करता है। उन्होंने बताया कि वेस्टेज में कमी लाकर एक स्थानीय उद्यमी ने एक करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है।

​’विकसित भारत 2047′ के विजन को गति देने का संकल्प

आईएफक्यूएम में प्रतिनियुक्त राहुल मल्लिक ने बताया कि संस्था का मुख्य ध्येय प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को पूरा करना है। 9 संस्थापक सदस्यों से शुरू हुआ यह मंच अब 65 सदस्यों के साथ भारतीय उद्योगों को निर्यात सक्षम बना रहा है।

​सेमिनार में आईएफक्यूएम से पी. कनियप्पन, नीतिश कुमार तथा टाटा स्टील की चीफ टीक्यूएम तृप्ति श्रीवास्तव और बसंत सुब्रमण्यम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान, महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, राजीव रंजन मुन्ना, रतन लाल अग्रवाल, चतुर्भुज केडिया, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सिंहभूम चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया, सुधीर सिंह और राजकुमार संघी सहित अनेक उद्यमी मौजूद थे।

http://Adityapur MSME Workshop : आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में एमएसएमई कार्यशाला, लघु उद्योगों को राहत की मांग, बिजली दरों और लाइसेंस प्रक्रिया पर उठी आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *