आदित्यपुर: 48 घंटे में बरामद हुआ चोरी हुआ बाइक, चोर की तलाश जारी

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरे पंजाब चौक के पास से रविवार सुबह चोरी गया बाइक पुलिस ने थाना रोड से मंगलवार को बरामद कर लिया है. इधर चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद पुलिस और चोर की तलाश में जुटी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार सुबह 10 बजे शेरे पंजाब चौक सर्विस लेन से गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नवागढ़ पंचायत के सामरम गांव निवासी राजेश कैबर्तोकी बाइक चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने आदित्यपुर थाने में चोरी की शिकायत की थी। पुलिस द्वारा चोरी की घटना के बाद तत्काल विशेष जांच अभियान चलाया गया जिसके बाद मंगलवार को थाना रोड से ही चुराया गया बाइक (संख्याJH05CA 6308) पुलिस ने बरामद किया है. इसके बाद पुलिस आगे कार्रवाई में जुट गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *