Young man hanged himself : पत्नी के दुप्पटे से फंदा बनाकर झूल गया युवक, पुलिस कर रही जांच

Chakradharpur:- चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पकुवाबेडा़ गांव में पेड़ से लटकता एक 31 वर्षीय युवक की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. शव की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पकुवाबेडा़ नीचे टोला गांव निवासी स्वर्गीय रामराई केराई के 31 वार्षिय पुत्र चमरा केराई शनिवार रात अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ से अपनी पत्नी के दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद रविवार सुबह गांव वाले ने देखा तो इसकी सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी. बाद में चक्रधरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक का एक बेटा और एक बेटी है. मृतक चमरा केराई दैनिक मजदूरी का काम करता था.  आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि आत्महत्या का सूचना मिली है, पुलिस शव बरामद कर जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप