Seraikela Corona patient: गम्हरिया में मिले दो कोरोना संक्रमित,  स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Saraikella: जिले में कोरोना दो नए संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गई है।दोनों संक्रमित गम्हरिया प्रखंड से हैं, जिसमें एक महिला संक्रमित जो स्वास्थ्य कर्मी है। 

जिले में लंबे समय बाद कोरोना के संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित गति से दोनों संक्रमित मरीजों को घर मे ही आइसोलेट कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार ने कहा कि दोनों संक्रमित मरीज अपने से जांच करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर आए थे, सर्दी एवं बुखार की लक्षण पहले से था। उन्होंने कहा कि जांच उपरांत दोनों मरीजों को घर पर रहने की सलाह दी गई है ।स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उन पर नजर रखे हुए हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *