जमशेदपुर हिंसा के बाद एक तरफा कार्रवाई के खिलाफ भाजपा का महाधरना 9 मई को

Chaibasa :- भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा 9 मई को जिला में एक दिवसीय महाधरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस एक दिवसीय महाधरना में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानन्द गोस्वामी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें :-

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

यह जानकारी भाजपा पश्चिमी सिंहभूम जिला कमिटी के मीडिया प्रभारी विप्लव सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की मानसिकता से ग्रसित झारखंड की सरकार हेमंत सरकार वाली पुलिस के द्वारा जो जमशेदपुर में भाजपा के नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं पर जो झूठे आरोप एवं झूठे मुकदमे लगाते हुए, जिस तरह से जमशेदपुर हिंसा के बाद हेमंत सरकार के इशारे पर जो एक तरफा कार्रवाई की गई है. उसके खिलाफ भाजपा ने एक दिवसीय महाधरना देने का निर्णय लिया है.

भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम का एक दिवसीय महाधरना कार्यक्रम में पूरे जिले से प्रदेश के पदाधिकारी, जिला के सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड के पदाधिकारी, सभी मंडल के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें :- भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगा 1 हजार लीटर डीजल और 50,000 रुपये मांगने का आरोप, जिलाध्यक्ष ने कहा आरोप बेबुनियाद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *