नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, गांव-गांव में जुलूस प्रदर्शन और आम सभा कर स्मृति सभा को सफल बनाने की बात कही

Chaibasa : – भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने बुधवार देर रात जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सोनुआ थाना क्षेत्र के लोंजो मुख्य मार्ग के जोडा़पोखर चौक के समीप बैनर और पोस्टरबाजी की है. नक्सलियों के पोस्टरबाजी किये जाने के बाद से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में है.

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों ने पोस्टर जारी कर ग्रामीणों से जंगल में ना जाने की अपील की, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

बता दें कि भाकपा माओवादी नक्सलियों ने सोनुआ में बैनर पोस्टरबाजी की है. इसके साथ ही नक्सलियों ने पोस्टर साट कर पुलिस का विरोध किया है. नक्सलियों ने पोस्टर में लिखा है कि कोल्हान वन क्षेत्र से एफओबी हटेगा तो बूबी ट्रैप भी हटेगा. एफओबी नहीं हटेगा तो बूबी ट्रैप भी नहीं हटेगा. ग्रामसभा के बिना गांव में कैंप करके जंगल क्षेत्र की जनता को सूचना दिए बिना दिन-रात 81 एमएम का गोला बरसाने वाला कौन, पुलिस या माओवादी, जैसी बातें लिखीं हुई हैं. इसी तरह बैनर में नक्सलियों ने 5 जून से 3 अगस्त 2023 तक गांव-गांव में जुलूस प्रदर्शन और आम सभा का आयोजन कर स्मृति सभा को सफल बनाने की बात कही है. निवेदक में पूर्वी रीजनल ब्यूरो भारत के कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी लिखा हुआ है.

बता दें कि जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस एवं सीआरपीएफ जवानों के विभिन्न बटालियनों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ जनवरी माह से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस जावनों को कई उपलब्धियां भी मिली. लेकिन पुलिस जावनों के अभियान के क्रम में नक्सलियों की पोस्टरबाजी होने से ग्रामीण तरह तरह के बातें कर रहे हैं. हालांकि पुलिस के लगातार अभियान चलाए जाने से नक्सली बैकफ़ुट पर चले गये थे.

परंतु भाकपा माओवादियों ने बुधवार की रात सोनुआ थाना के सोनुआ लोंजो मुख्य मार्ग के जोडा़पोखर चौक के पास पोस्टरबाजी और बैनर टांग कर एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दिया है. सोनुआ थाना को इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह घटना स्थल पर पहुंचकर पोस्टर व बैनर को जब्त कर अपने साथ ले गई.

इसे भी पढ़ें :- http://नक्सलियों ने पुलिस जावनों को नुकसान पहुंचाने को लगाए थे बुबी ट्रैप, जावनों ने बरामद कर किया नष्ट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *