कोयला राजधानी में कोल कारोबारी ने 10 लाख के गबन व ठगी का केस कराया दर्ज, जानिए क्या है मामला

Dhanbad (DN PANDEY) :- जिले के दामोदरपुर शांति विहार कॉलोनी के रहने वाले कोल व्यवसाययी महेंद्र सिंह ने धैया के नाथ नगर जगदंबा हाउस निवासी मनीष कुमार अग्रवाल के खिलाफ धनबाद थाना में धोखाधड़ी व 10 लाख रुपए की ठगी का केस दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ें :- देश की कोयला राजधानी धनबाद पहुंची NGT की टीम, अवैध खनन के तरीकों को देख रह गयी आवक ! जानिए क्या है पूरा मामला

पीड़ित कोल कारोबारी महेंद्र सिंह ने धनबाद थाना को लिखित शिकायत में यह भी बताया गया है कि जून माह 2022 को मनीष कुमार अग्रवाल ने पुराने संबंधों का हवाला देते हुए और दोस्ताना रिश्तों का विश्वास दिलाते हुए 10 लाख रुपया का सहयोग लिया था. जिसे 03 माह के अंदर लौटा देने की बात कही थी, लेकिन अब तक पैसा नही दिया गया.

फिलहाल, इस पूरे मामले में धनबाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें :- http://गैंग्स ऑफ वासेपुर में ढोल नगाड़े लेकर पहुंची पुलिस, ढोल नगाड़ों के साथ प्रिंस खान के घर के बाहर चिपकाया कुर्की का इश्तेहार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *