
सत्र 2022 – 23 में लायंस क्लब चाईबासा के सचिव साकेत चौबे एवं लायंस क्लब चाईबासा लावण्या की सचिव श्वेता प्रकाश की अनुपस्थिति में ज्योति रुंगटा के द्वारा सचिव प्रतिवेदन पढ़ा गया एवं सभागार में उपस्थित मंचासीन अतिथियों एवं सदस्यों के बीच दोनों क्लब के द्वारा साल भर किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. इसके उपरांत सत्र 2022 -23 में लायंस क्लब चाईबासा के अध्यक्ष रहे आनंद टीब्रेवाल एवं लायंस क्लब चाईबासा लावण्या की अध्यक्षा रही शालिनी सराफ ने सदस्यों के बीच उनके द्वारा किए गए प्रोजेक्ट में उनकी भागीदारी के तहत सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर के पुरस्कृत किया.Whatsapp Us