पश्चिमी सिंहभूम : जगन्नाथपुर में हाथी का शव बरामद, वन विभाग जांच में जुटी

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर के कासिरा टोला माटगुटु से लगभग आधा किलोमीटर दुर एक खेत में दो दांत वाले हाथी का शव बुधवार सुबह को पुलिस व वन विभाग के कर्मियों ने बरामद किया गया.

इसे भी  :- Saraikela Elephant Attack: राजनगर में जंगली हाथी का तांडव , हाथी के हमले में एक की मौत, दो घायल, क्षेत्र में घूम रहे हाथी, ग्रामीण दहशत में

घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा गांव के मानकी कामिल केराई, मुखिया विमलकिशोर कोड़ा व जगन्नाथपुर थाने पुलिस व वन विभाग के कर्मी को ग्रामीणों ने दे दी है. वहीं दांतेल हाथी का शव पाये जाने की सूचना आसपास क्षेत्र फैल जाने के बाद आसपास गांव के ग्रामीण मृत हाथी को देखने पहुंचे. मृत हाथी दोनो दांत सुरक्षित है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नर हाथी की मृत्यु कैसे हुई यह अभी अधिकारिक पुष्टी नही हुई है पर बताया जा रहा है कि बीती मंगलवार देर रात को कासिरा गांव के चुरलासाई के आसपास यह यह हाथी अकेला की घूम रहा था.

हलांकि हाथी ने किसी कोई नुकसान नही पहुंचाया. हाथी के घूमने की सूचना मिलने पर कुछ ग्रामीणों ने हाथी को सुरक्षित क्षेत्र की तरफ खदेड़ दिया था. जिसके बाद आज बुधवार सुबह हाथी को खेत में मृत पाया गया है. इधर, कुछ ग्रामीण यह भी अनुमान लगा रहे है कि हाटगम्हरिया जगन्नाथपुर एनएच 75 किनारे स्थित करंजिया जंगल से यह हाथी क्रशर होते हुए छोटामहुलडीहा गांव के रास्ते कासिरा गांव तरफ आ गया होगा. वही यह भी जानकारी मिली है कि हाथियों का एक झुंड हाटगम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के कुस्मिता जंगल में डेरा डाले हुए है. कुस्मिता जंगल से करंजिया जंगल के रास्ते हाथियों का आवगमन कभी भी होता है. हो सकता है यह हाथी किसी झुंड से बिछड़ गया होगा या फिर यह भी हो सकता है कि हाथी काफी दिनों से बीमार रहा हो.

इधर घटना स्थल पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी राकेश रंजन दलबल के साथ व वन विभाग के पदाधिकारी कर्मी पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये है. मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम के बाद दफनाने की तैयारी चल रही है.

इसे भी पढ़ें :- http://चाईबासा : तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की डूबने से मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’