सिमडेगा : दो नाबालिक लड़कियों के साथ गैंगरेप, चार युवक गिरफ्तार

Simdega : सदर थाना क्षेत्र में दो नाबालिक लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक आफताब आलम, 20 वर्षीय तथा तीन नाबालिक युवक शामिल हैं. वही घटना में शामिल अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

इसे भी पढ़ें :- एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 6 वहशी दरिंदों को मरते दम तक जेल में ही सड़ने की सजा, 10 हजार की अर्थ दंड भी लगाया

सिमडेगा थाना
सिमडेगा थाना

शहरी क्षेत्र के पेड़ पौधे से आच्छादित मधुबन क्षेत्र में 10 सितंबर रविवार की रात्रि दो नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया है. जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिक लड़कियों ने आज सदर थाना में आवेदन देकर दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. सिमडेगा थाना में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

तीन को किया गिरफ्तार :- जिसके आलोक में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आफताब आलम, 20 वर्षीय गड़गड़बहार ठेठईटांगर निवासी एवं तीन नाबालिक युवकों को आज गिरफ्तार कर लिया है.

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी : – सदर थाना प्रभारी जय गोविंद गुप्ता ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश जारी है. पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करेगी. आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है.

शहरी क्षेत्र में खिजरी पहाड़, मधुबन जंगल, केलाघाघ का क्षेत्र इन जगहों पर आए दिन संध्या के बाद भी लड़के-लड़कियां घूमते हुए देखे जाते हैं. ऐसे में इस तरह की घटना होने की प्रबल संभावना रहती है. इन क्षेत्रों में सिमडेगा पुलिस को गश्ती बढ़ाने की आवश्यकता है. ताकि ऐसी घटनाओं की पूर्ण आवृत्ति ना हो.

इसे भी पढ़ें :- हाटगम्हरिया के नुरदा में घर में सो रही महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला अनुसंधान में झूठा निकला, मुसीबत में पड़े दंपत्ति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *