सरायकेला : सेवा संकल्प अभियान के तहत सरायकेला टाउन हॉल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के संबोधन से हुई।
इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में 130 करोड़ देशवासियों के विकसित भारत के सपने को दोहराते हुए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला। संबोधन के उपरांत जिलाध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया। तत्पश्चात सेवा, समर्पण और जनसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई।

कार्यक्रम में ये प्रमुख जन रहे उपस्थित:
इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक कृष्ण प्रधान, सह संयोजक अनिशा सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय सिंहदेव, बिजय महतो, सुनील श्रीवास्तव, रमेश हांसदा, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा व भूषण मुर्मू, राजा सिंहदेव, बीजू दत्ता, सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, जिला उपाध्यक्ष अमृतेश अमर, रितिका मुखी, शम्भु मंडल, जिला मंत्री सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, सावित्री बानरा, बद्री दरोगा, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी बिनय कंचन, ईश्वर महतो तथा आईटी सेल प्रभारी विष्कंठ प्रधान सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।








