दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने जेआरएलआई–आरकेएसएन रेलखंड का किया व्यापक निरीक्षण, सुरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन द्वारा जेआरएलआई–आरकेएसएन रेलखंड का निरीक्षण

Chaibasa (चाईबासा) :  दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने रविवार, 23 नवंबर 2026 को चक्रधरपुर मंडल के जेआरएलआई–आरकेएसएन रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, परिचालन दक्षता की समीक्षा करना तथा चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेना था।

 

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन द्वारा जेआरएलआई–आरकेएसएन रेलखंड का निरीक्षण

 

Adityapur Railway Station: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को ‘वृहद जंक्शन’ बनाने की तैयारी, DRM ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण ​यात्रियों के लिए खुशखबरी, कई एक्सप्रेस ट्रेनें, बुनियादी सुविधाओं में होगा विस्तार

निरीक्षण की शुरुआत सुबह 7:30 बजे जेआरएलआई स्टेशन से हुई। इसके बाद महाप्रबंधक ने पूरे जेआरएलआई–आरकेएसएन रेलखंड में रेलवे ट्रैक, बुनियादी ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था और परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया।

इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों, आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाओं तथा यात्री सुविधाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन द्वारा जेआरएलआई–आरकेएसएन रेलखंड का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी महाप्रबंधक के साथ मौजूद रहे। वहीं चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक और संबंधित शाखा अधिकारियों ने जेआरएलआई स्टेशन पर निरीक्षण में भाग लिया।

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन द्वारा जेआरएलआई–आरकेएसएन रेलखंड का निरीक्षण

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के निरीक्षण से जमीनी स्तर पर कार्यों की स्थिति का आकलन करने, निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने और आवश्यक सुधारों की पहचान करने में मदद मिलती है। इससे रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुचारु और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में कार्य किया जा सकेगा।

http://पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, टाटानगर और चाईबासा के यात्रियों को होगा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *