SR Rungta B Division League : ओम वर्मा के तूफानी शतक से फ्रेंड्स क्लब की जीत, क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम

एस आर रूंगटा बी डिविजन लीग में ओम वर्मा के शतक की बदौलत फ्रेंड्स क्लब चाईबासा की जीत

प्रताप क्रिकेट क्लब को 58 रनों से हराया, लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप-सी में शीर्ष स्थान हासिल किया

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 33वीं एस. आर. रूंगटा बी-डिविजन लीग 2026-27 के ग्रुप-सी के अंतिम लीग मुकाबले में फ्रेंड्स क्लब चाईबासा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा को 58 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह फ्रेंड्स क्लब की लगातार तीसरी जीत है। टीम छह अंकों के साथ ग्रुप-सी में पहले स्थान पर रही।

एस आर रूंगटा बी डिविजन लीग में ओम वर्मा के शतक की बदौलत फ्रेंड्स क्लब चाईबासा की जीत

Chaibasa Cricket News: एमसीसी मेघाहातुबुरू की शानदार जीत, प्रताप क्रिकेट क्लब को 29 रनों से हराया

स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में पिच गीली होने के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ। दोनों अंपायरों ने मैच को 15-15 ओवर का निर्धारित किया। टॉस जीतकर प्रताप क्रिकेट क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ओम वर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 44 गेंदों पर 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में छह चौके और 10 छक्के शामिल रहे। रोशन चौहान ने 14 और देव राज ने 13 रन बनाए।

प्रताप क्रिकेट क्लब की ओर से प्रणव त्रिपाठी ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि राज यादव और मनीष कुमार को दो-दो विकेट मिले।

167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रताप क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट पर 108 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विवेक यादव ने 20, महादेव ने 17 और प्रणव त्रिपाठी ने नाबाद 15 रन बनाए। इस तरह फ्रेंड्स क्लब ने मुकाबला 58 रनों से अपने नाम कर लिया।

फ्रेंड्स क्लब की गेंदबाजी में चंदन कुमार गोपे ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। ओम शर्मा ने दो विकेट और दशरथ प्रियदर्शिनी ने एक विकेट हासिल किया।

क्वार्टर फाइनल में फ्रेंड्स क्लब चाईबासा का मुकाबला ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रही शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी, चक्रधरपुर से 27 नवंबर को होगा।

लीग के अंतिम मुकाबले में कल टाउन क्लब चाईबासा और फैनाटिक क्लब चाईबासा आमने-सामने होंगे। यदि फैनाटिक क्लब इस मुकाबले में टाउन क्लब को पराजित करता है, तो वह भी क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना लेगा।

http://चाईबासा: पियूष त्यागी की घातक गेंदबाजी और पियूष कुमार की अर्धशतकीय पारी से चाईबासा क्रिकेट क्लब की रोमांचक जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *