Arjun Munda Babulal Marandi in Adityapur:एमआईजी काली पूजा पंडाल का मुंडा-मरांडी ने किया फीता काटकर उद्घाटन, 15 नवम्बर को पीएम के खूंटी के उलीहातू आगमन को बताया झारखंड का गौरव

Saraikela: आदित्यपुर श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी के द्वारा एमआईजी मैदान, आदित्यपुर-2 में बनवाये गये काली पूजा पंडाल को शनिवार को देर शाम दर्शकों के लिए खोल दिया गया।

इससे पूर्व इस पूजा पंडाल का उदघाटन केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी तथा पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। गौरतलब है कि कमिटी के द्वारा यहाँ काल्पनिक आकृति के आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है।

वहीं, पूजा पंडाल के उदघाटन के पश्चात आगंतुक अतिथियों के द्वारा जरुरतमंदों के बीच एक हजार कंबल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जून मुंडा ने कहा कि कमिटी कई वर्षो से पूजा का आयोजन करते आ रहा है। मां का आर्शीवाद कमिटी के साथ समस्त देशवासियों पर बनी रही है। अर्जून मुंडा ने कहा कि हम सभ झारखंडवासियों के लिए गौरव का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू आ रहे है। जहां वे उन्हे श्रद्धांजली अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प लेने का आहृवान करेंगे। कार्यक्रम में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने काली पूजा के आयोजकों को बधाई देते हुए लोगो से अपील किया है कि 15 दिसंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली ओलीहातू पहुंचे। उन्होने कहा कि झारखंडवासियों के लिए गर्व की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती दिवस को अनुसूचित जनजाति गौरव दिवस के रूप में पुरे भारतवर्ष में मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने की। इस दौरान इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह, गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के सचिव सत्य प्रकाश सुधांशु, प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी विजय शंकर मिश्रा, ब्रजभूषण सिंह, भाजपा नेता जटाशंकर पांडेय, राजेश कुमार शुक्ला, शिवशंकर सिंह, कर्नर आर पी सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टूनु, झारखण्ड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ,शिव दयाल शर्मा, जगदीश नारायण चौबे सहित कमिटी के चेयरमैन समरेन्द्र प्रताप सिंह, सुमित सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव, मनु भगवान, अनिल कुमार, एन के तनेजा, बेबी सिंह, नरेन्द्र चौधरी, काली पाँडेय, दिवाकर झा, प्रभात कुमार सिंह रिंकू, राजेश चौधरी, सतीश शर्मा, कुमुद रंजन, रविन्द्र सिंह, विजय कुमार सिंह, अमरनाथ ठाकुर, लक्ष्मण प्रसाद डॉ मनोरमा सिद्धेस, आलोक श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, सुमित कुमार, राकेश कुमार प्रधान, शैलेश सिंह, मुकुल दास, बीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *