सदर प्रखंड से हजारों की संख्या में शामिल होंगे धरती आबा की जन्मस्थली खुटी में कांग्रेसी : जग्रन्नाथ सवैया

Chaibasa :- 6 फरवरी धरती आबा की जन्मस्थली खूंटी में राहुल गांधी के न्याय यात्रा में सदर प्रखंड से सैकड़ो की तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता एवं आदिवासी मूलवासी शामिल होंगे. कांग्रेस पार्टी जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए सदैव लड़ती रही है और दलित शोषित वंचित लोगों को न्याय दिलाने का काम करती है. उक्त बातें सदर प्रखंड अध्यक्ष दीकु सवैया ने अपने वक्तव्य में कहा.

उन्होंने कहा कि जीएसटी व नोटबंदी के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी है. प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है. पब्लिक सेक्टर को निजी हाथों में सौंप कर दलित व आदिवासियों के अधिकार छीना जा रहा है. भाजपा की फुट डालो और राज करो की नीति नहीं चलेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से लोगों को जागृत कर भाजपा के दमन के विरुद्ध लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी. न्याय यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल होकर इस लड़ाई का आगाज करेंगे.

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत