चाईबासा मोचीसाई में मनी गुरु रविदास जयंती समारोह, मंत्री दीपक बिरुवा ने संत शिरोमणि के बताए मार्ग में चलने का दिया संदेश

 

 

Chaibasa : संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह मोचीसाई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कल्याण एवं परिवहन मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और मत्था टेका। 

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा : नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

 

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि उपर वाले ने सभी को एक समान बनाया है, इसमें मानव धर्म सबसे बड़ा धर्म है। हम सभी को संत शिरोमणि गुरु रविदास के बताये रास्ते पर चलना चाहिए।

उन्होंने जात-पात, भेदभाव छोड़ कर आपस में मिलकर रहने का संदेश दिया। रविदास समाज के लोग शिक्षा को अपनाए और आगे बढ़े जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके।

इस मौके पर मंत्री जी ने रविदास समाज के लोगों की मांगों पर शमशान घाट जाने वाली सड़क, घेराबंदी एवं पेयजल की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।

 

इस मौके पर बच्चों, महिला-पुरुषो के लिए मनोरंजक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

 

कार्यक्रम में अध्यक्ष लालू राम रवि, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, संजय, भीम, गौतम, मदन, महेंद्र, जयकिशन, रंजीता देवी, गीता कुमारी, चंद्रशेखर, विक्की, रवि राम, संतोष, मिथिलेश, समेत अन्य मौजूद थे।

http://चाईबासा : नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमांशु सिंह हत्याकांड

Adityapur News:आदित्यपुर हिमांशु हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत, कहा– पुलिस पेट्रोलिंग के सामने हत्या होना शर्मनाक; दोषी पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा, CBI से हो निष्पक्ष जांच

Saraikela: प्रसूता की मौत मामला: सरायकेला एसडीओ ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश, गठित होगा मेडिकल बोर्ड, डॉक्टर के कथित दुर्व्यवहार और लापरवाही के आरोपों पर बोले SDO— “दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई”