चाईबासा : नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

 

 

 

Chaibasa : चाईबासा के आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 

इसे भी पढ़े:-

बिरसा नगर मंडल ने मनाया अटल बिहारी वाजपेई की जयंती, मंडल प्रवासी कुलवंत सिंह बंटी भी रहे मौजूद

विद्यालय के प्रांगण में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने स्वामी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी विवेकानंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वर्ग षष्ठम्, सप्तम् एवं वर्ग अष्टम के बच्चों ने बारी बारी से स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को 1984 से राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी और तब से लेकर अब तक प्रत्येक 12 जनवरी को पूरे भारतवर्ष में इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस बर्ष इसका बिषय है -“उठो, जागो और अपने अंदर मौजूद शक्ति को पहचानो।” विद्यालय के संस्कृत शिक्षक समीर कुमार सिंह ने विस्तार से स्वामी जी की जीवनी एवं उनके महत्वपूर्ण संदेशों को छात्रों के सम्मुख प्रस्तुत किया। शिक्षिका अलका किरण ने बच्चों में जोश भरते हुए स्वामी जी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया जबकि वंदना प्रधान ने भी बच्चों को प्रेरणादायक संबोधन में राष्ट्र के लिए कुछ करने की सलाह दी। कार्यक्रम में शिक्षक रविन्द्र नाथ कुईला ने बच्चों को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई जबकि शिक्षिका सरिता सिंह कुंटिया ने स्वामी जी की जीवनी पर आधारित क्वीज प्रतियोगिता का संचालन किया। नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित विवेकानंद जयंती समारोह में मंच का संचालन विज्ञान शिक्षिका मिनाक्षी सहाय ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुनीता मिश्रा ने की। अंत में राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

http://बिरसा नगर मंडल ने मनाया अटल बिहारी वाजपेई की जयंती, मंडल प्रवासी कुलवंत सिंह बंटी भी रहे मौजूद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *