महिला कॉलेज चाईबासा की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर निकाली रैली, मतदान के लिए किया प्रेरित

 

 

Chaibasa :- महिला कॉलेज चाईबासा में कॉलेज की छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता पर एक रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा के द्वारा छात्राओं को संबोधित किया गया एवं मतदान का महत्व बताया गया।  

इसे भी पढ़े:-

महिला कॉलेज चाईबासा में मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन, छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

 

एन एस एस कोऑर्डिनेटर डॉ अर्पित सुमन और बी.एड. के विभाग अध्यक्ष मोहम्मद करीम हाशमी ने भी मतदान करने के लिए सभी लोगों को प्रेरित किया। महिला कॉलेज चाईबासा के प्रो बबीता कुमारी, धनंजय कुमार, मदन मोहन इत्यादि प्राध्यापक भी उपस्थित थे।

 

 महिला कॉलेज चाईबासा के इलेक्शन नोडल ऑफिसर सितेंद्र रंजन सिंह एवं महिला कॉलेज चाईबासा के इलेक्शन के ब्रांड एंबेसडर निक्की गुप्ता एवं मीरा कुमारी भी उपस्थित थी। सभी छात्राओं ने चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया और परिवार एवं अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

http://महिला कॉलेज चाईबासा में मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन, छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *