महिला कॉलेज चाईबासा में मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन, छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Chaibasa :- महिला कॉलेज चाईबासा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 

इसे भी पढ़े

वोटर लिस्ट में जिले के नए मतदाताओं की संख्या है बहुत कम, महिला कॉलेज चाईबासा में मतदाता जागरूकता पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

जिसमें कॉलेज के सभी विभाग के छात्राओं ने भाग लिया. भाषण प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का थीम “भारत के लिए मतदान” रखा गया था. प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. इसमें महिला कॉलेज चाईबासा के प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा एवं अन्य आचार्य गण उपस्थित थे. प्रतियोगिता में महिला कॉलेज चाईबासा के इलेक्शन नोडल ऑफिसर सितेंद्र रंजन सिंह एवं महिला कॉलेज चाईबासा की इलेक्शन ब्रांड एंबेसडर निक्की गुप्ता एवं मीरा कुमारी उपस्थित थी एवं अपना योगदान दिया.

http://वोटर लिस्ट में जिले के नए मतदाताओं की संख्या है बहुत कम, महिला कॉलेज चाईबासा में मतदाता जागरूकता पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *