Kandra Thana Prabhari move: आखिर क्यों हटाए गए कांड्रा थाना प्रभारी जाने कारण ?

सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार मुर्मू को पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने थाना प्रभारी के पद से हटा दिया है. फिलहाल उनके बदले किसी पुलिस निरीक्षक की पोस्टिंग नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें: Adityapur- Gamharia police stations get new in-charge: आदित्यपुर -गम्हरिया -कांड्रा थाना को मिले नए प्रभारी
दरअसल लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के साथ गम्हरिया के मोहनपुर गांव में बीते 14 अप्रैल को चुनावी प्रचार के दौरान ग्रामीणों द्वारा मारपीट व बंधक बनाए जाने मामले को लेकर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा द्वारा चुनाव आयोग में पुलिस अधीक्षक समेत गम्हरिया एवं कांड्रा थाना प्रभारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई थी, चुनाव आयोग के निर्देश पर रांची जोनल आईजी अखिलेश झा ने भी गम्हरिया थाना के मोहनपुर गांव पहुंचकर मामले की जांच की थी, इस मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा दो दिन पूर्व तत्काल कार्रवाई करते हुए कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू को हटा दिया गया है ,इधर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का कहना है कि उनके शिकायत पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है, जिसमें डीएसपी पर भी गाज गिरी है, हालांकि सरायकेला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने डीएसपी पर कार्रवाई से इनकार किया है, इन्होंने फिलहाल कांड्रा थाना प्रभारी को हटाए जाने के मामले की पुष्टि की है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन