Adityapur Murder: आपसी विवाद में चाकू मार कर युवक की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया सपड़ा रोड सतबहनी में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है ,घटना के बाद युवक को घायल अवस्था में टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े: Adityapur Firing: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में धांय धांय फायरिंग, युवक की गोली मारकर की हत्या
मृत्यु का नाम राजा बताया जा रहा है .प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया सपड़ा रोड सतबहनी में उमा पैलेस के पास रविवार दोपहर तकरीबन 3 बजे युवक से  किसी बात को लेकर विवाद हुआ,इस बीच पुराने रंजिश के चलते युवक पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान अवस्था में घायल होकर गिर पड़ा. घटना के बाद हमले में शामिल युवक मौके से भाग खड़े हुए, इधर घायल युवा को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है ,मामले की जानकारी होने पर आदित्यपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची है और आगे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है मृत युवक एनकेएस फील्ड के पास का रहने वाला है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन