Jugsalai: कैरेज कॉलोनी के लोगों ने विकास कार्य को लेकर विधायक मंगल कालिंदी को सराहा, किया स्वागत

Jamshedpur. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की कैरेज कॉलोनी में रविवार को विधायक मंगल कालिंदी का स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया. फूलमाला पहनाकर क्षेत्र में विकास कार्य के लिए सराहना की. स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी ने कैरेज कॉलोनी में कई विकास कार्य किये हैं. आज क्षेत्र में हर गली-मुहल्ले में बेहतर सड़कें व अन्य कई काम किये गये हैं. स्वागत से अभिभूत विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे, इसी उद्देश्य से लोगों की सेवा में लगा हूं.

विधायक ने और कहा कि हेमंत सोरेन सरकार का एक ही एजेंडा विकास, लोगों का कल्याण और राज्य को समृद्ध बनाना है . मौके पर मंईयां सम्मान योजना की चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को आर्थिक रुप से समृद्ध बनाने के लिए यह योजना लायी गई है, जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी.

मौके पर झामुमो नेता महावीर मुर्मू , महेन्दर पांडेय,रामेश्वर सिंह,राजू मुखी, भोला पांडेय,बादल दास,बलदेव दास, सरिता देवी, बुचि मुखी, सुलेखा शाह, अंजनी देवी, गुड़िया देवी, अर्पण साह आदि स्थानीय लोग मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *