गांव के ग्रामिणो को समझने पहुंची कुमारडुंगी प्रखंड की टीम, ग्रामीणों ने कहा सुविधा नहीं तो वोट नहीं, बैरंग लौटना पड़ा

गांव के ग्रामिणो को समझने पहुंची कुमारडुंगी प्रखंड की टीम, ग्रामीणों ने कहा सुविधा नहीं तो वोट नहीं, बैरंग लौटना पड़ा

Kumardungi :- मुलभुत सुविधओं से वंचित परहमसदा गांव के ग्रामीण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लेने यह खबर मिलते ही कुमारडुंगी प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति बंदना कुजुर अपनी दल-बल के साथ परहमसदा गांव में पहुंची। वहां गांव में लोगों को समझाने का प्रयास किया। पर ग्रामीणों ने बीडीओ की एक ना सुनी। हर बात का जवाब देकर अपने गांव की समस्या सुनाने लगे। बीडीओ के काफी समझाने का प्रयास करने के बाद भी जब ग्रामीणों ने उनकी एक भी नहीं सुनी, जिसके बाद विभाग के अधिकारी वापस अपने कार्यालय लौटना पड़ा।

जानकारी मिली की ग्रामीणों ने बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ा। जब बीडीओ ने नया होने की बात कही तो उन पर भी ग्रामीण बरस पड़े। कहा कि आज आपका बात सुनकर हम वोट दे देगें। साल दो साल बाद फिर एक नया बीडीओ सामने आएगा। उसे फिर वही बात समझाना पड़ेगा। हर बार हम क्यों समझाते रहे। हमें बस कोई एक स्थाई पंचायत दे दीजिए। इससे हम शांत हो जाएगें। ऐसा नहीं है कि हमने इससे पर किसी पर भरोसा नही किया। इसके पहले हमने विधानसभा चुनाव में धोखा खाया है। चुनाव में हमें सुविधा देने की बात समझाकर कार्यकर्ता हमसे मतदान करवा दिया। चुनाव जितने के बाद किसी ने हमारी ओर मुड़कर नहीं देखा। ऐसे में हमे किसी पर भरोसा नहीं है। हमारी मांगे पुरी नहीं होने तक हम पंचायत चुनाव ही  नहीं किसी और चुनाव मे भी वोट नहीं देंगे। विभाग के कई अन्य अधिकारीयों ने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, पर असफल रहे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुमारडुंगी ज्योति बंदना कुजुर ने बताया कि परहमसदा गांव की समस्या के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। अब जानकारी हो गया है, अब गांव में गरीब परिवार को अंबेडकर आवास दिलाया जाएगा। इसके अलावे दो पंचायत होने के कारण गांव वालो को हो रही परेशानी को लेकर रांची से समाधान मांगा जाएगा। गांव में अन्य सुविधाओं को भी मुहैया कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत