Gamharia (गम्हरिया) : स्वदेशी जागरण मंच, सरायकेला-खरसावां इकाई द्वारा रविवार 7 दिसंबर 2025 को गम्हरिया सामुदायिक भवन में एक दिवसीय भव्य जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
गम्हरिया के गाँव में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार हब के लिए कार्य योजना की समीक्षा बैठक
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और स्वदेशी विचारधारा को व्यापक रूप से प्रसारित करने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मेलन का मुख्य केंद्र संगठन का विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच नई जिम्मेदारियों का वितरण रहा। जिले के 9 प्रखंडों से लगभग 200 स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से जिला कमिटी का विस्तार किया गया और सभी प्रखंडों में संगठन के काम को सुचारू रूप से चलाने हेतु दायित्व सुनिश्चित किए गए।
‘स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत का आधार’ — बन्दे शंकर सिंह
कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह पर्यावरण प्रमुख बन्दे शंकर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि—
> “आत्मनिर्भर भारत का असली आधार स्वदेशी ही है। हमें विदेशी निर्भरता कम कर, अपने देश में निर्मित उत्पादों और विचारों को अपनाना होगा।”
उन्होंने आह्वान किया कि स्वदेशी जागरण मंच के अभियान को जन आंदोलन का रूप देकर घर-घर तक पहुँचाना हम सभी का कर्तव्य है।









