सीआरपीएफ जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, चाईबासा कैंप में शोक

CRPF 197 Bataliyan, Gopaljee singh

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन में तैनात जवान गोपालजी सिंह (46 वर्ष) का सोमवार को हृदयगति रुक जाने से अचानक निधन हो गया। परेड के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर साथी जवानों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सारंडा में तैनात सीआरपीएफ जवान की अचानक हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कारण

जानकारी के अनुसार, गोपालजी सिंह हाल ही में छुट्टी से लौटे थे। वे अपने बेटे को आईटीबीपी, दिल्ली में सब-इंस्पेक्टर के पद पर ज्वाइन कराकर रविवार को चाईबासा वापस लौटे थे और सोमवार को ही उन्होंने ड्यूटी शुरू की थी। अचानक मिली मौत की खबर से कैंप में शोक का माहौल है।

सीआरपीएफ, CRPF 197 Bataliyan, Gopaljee singh
गोपालजी सिंह

कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव—सिसवा बाबू, बेलघाट (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार और गांव में मातम पसर गया है।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही है। जवानों ने बताया कि गोपालजी सिंह हमेशा शांत स्वभाव और अनुशासन के लिए जाने जाते थे।

गौरतलब है कि सीआरपीएफ की यह बटालियन सारंडा वन क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में सक्रिय रूप से तैनात है। जवान की आकस्मिक मौत ने फिर साबित किया है कि देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों का जीवन कितना कठिन और अनिश्चित होता है।

शहीद जवान गोपालजी सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

http://चाईबासा : नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल की मौत

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप