बहदा गांव की आर्थिक नाकाबंदी स्थगित, प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने लिया निर्णय

गुवा संवाददाता। बहदा गांव के ग्रामीणों की शुक्रवार को गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ग्राम मुंडा रोया सिद्धू ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 22 दिसंबर को मेघाहातुबुरु सेल खदान में प्रस्तावित आर्थिक नाकाबंदी कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया जाएगा।

रेलवे परियोजना में तेजी लाने के लिए गुवा में अतिक्रमण हटाने को सेल ने जारी किया निष्कासन नोटिस

यह निर्णय जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु, किरीबुरू एसडीपीओ अजय कुमार केरकेट्टा, छोटानागरा थाना प्रभारी बलवंत दूबें एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में हुई वार्ता के बाद लिया गया। बैठक के दौरान जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही मेघाहातुबुरु खदान की नई सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) सूची में बहदा गांव को शामिल किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से यह भी भरोसा दिलाया गया कि 22 दिसंबर को जिला प्रशासन और सेल प्रबंधन के बीच एक संयुक्त बैठक आयोजित कर इस विषय का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

गौरतलब है कि मेघाहातुबुरु सेल प्रबंधन द्वारा बहदा गांव को सीएसआर सूची में शामिल नहीं किए जाने से ग्रामीणों में गहरा असंतोष व्याप्त था। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को भी बहदा गांव में बैठक हुई थी, जिसमें आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि 20 दिसंबर 2025 तक बहदा गांव को सीएसआर सूची में शामिल नहीं किया गया, तो 22 दिसंबर 2025 की सुबह 6 बजे से कुमड़ी गांव में लगे पंप सेट एवं पार्डी पंप हाउस की जलापूर्ति अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी जाएगी।

हालांकि, जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के बाद फिलहाल ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।

बैठक में मुंडा रोया सिद्धू, बिरसा हांसदा, दुला चाम्पिया, सीताराम मांझी, गणेश सिद्धू, कामेश्वर मांझी, मंगल सिद्धू, सोहन मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

http://रेलवे परियोजना में तेजी लाने के लिए गुवा में अतिक्रमण हटाने को सेल ने जारी किया निष्कासन नोटिस

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप