Chandil News: चांडिल: विजय तिर्की हत्याकांड का सफल उद्भेदन, तीन और अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर की कार्रवाई

चांडिल

​चांडिल :सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के हारुडीह गांव में बीते 24 दिसंबर 2025 को हुई विजय तिर्की की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Chandil Murder FIR: चांडिल बिजय तिर्की हत्याकांड: पत्नी के बयान पर अपराधियों पर FIR, राजू चौड़ा समेत सात नामजद

​गठित टीम और नेतृत्व

घटना के बाद मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 199/25 दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। इस पूरे अभियान का नेतृत्व चांडिल थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा ने किया। वहीं, कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने और छापामारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस ने मानवीय सूचना और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर निम्नलिखित आरोपियों को दबोचा:
* ​शाहिद खान उर्फ शहजादा (27 वर्ष)
* ​विवेक कुमार मन्ना उर्फ विक्की (24 वर्ष)
* ​राहुल राव (26 वर्ष)

विदित हो कि इस मामले में पुलिस पहले ही मनीष कुमार ठाकुर उर्फ लिगर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, एक अन्य आरोपी बंटी सरदार वर्तमान में किसी अन्य मामले में न्यायिक अभिरक्षा में है। इस सफल छापेमारी दल में चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार, निमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी, कपाली ओपी के रंजीत कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

​कानून-व्यवस्था पर बढ़ा भरोसा

थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा ने स्पष्ट किया कि कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अब भी जारी है। पुलिस की इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई से स्थानीय जनता में सुरक्षा का भाव जागा है और अपराधियों को कड़ा संदेश गया है कि गंभीर अपराध करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

http://Chandil Murder: चांडिल में अपराधी विजय तिर्की की हत्या, सिर में मारी गोली, जांच में जुटी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’