देहरादून में जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या

देहरादून

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जमशेदपुर से जुड़े आपराधिक मामलों में नामजद रहे हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शहर के एक व्यस्त इलाके स्थित जिम के बाहर हुई, जहां वह नियमित रूप से जाया करते थे।

Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार होने के बावजूद शहर में घूम रहा था कुख्यात ‘लम्बू’, गोविंदपुर से गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विक्रम शर्मा जैसे ही जिम से बाहर निकले, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जमशेदपुर से रहा आपराधिक कनेक्शन

बताया जाता है कि विक्रम शर्मा का संबंध जमशेदपुर से रहा है और उनके खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। स्थानीय स्तर पर उन्हें एक सक्रिय आपराधिक गिरोह से भी जोड़ा जाता रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनके पुराने आपराधिक इतिहास और संभावित आपसी रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात पूर्व नियोजित हो सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है।

इस घटना ने न सिर्फ देहरादून बल्कि जमशेदपुर में भी हलचल मचा दी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

http://जमशेदपुर में सैन्य मातृशक्ति ने साकची के आशीर्वाद वृद्धाश्रम में बिताया समय, बुजुर्गों के बीच किया लंच वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’