Adityapur News: चुनावी रंजिश या सोची-समझी साजिश? वार्ड 1 के प्रत्याशी बनमाली दास ने खुद पर लगे आरोपों को बताया निराधार “पैसे बांटने और मारपीट का दावा झूठा, विपक्ष की हताशा का परिणाम” – बनवाली दास

वार्ड 1

आदित्यपुर, 24 फरवरी:आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 1 मतदान के दिन हुआ विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है। 23 फरवरी को मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी बनवाली दास पर आरोप लगा था कि उन्होंने जगबंधु महतो नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की है। अब इस पूरे प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बनवाली दास ने एक वीडियो जारी कर तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Giridih Breaking: गिरिडीह नगर निगम चुनाव में हिंसा, वार्ड 18 में दो गुटों के बीच गोलीबारी, दो घायल

​घटना का पूरा विवरण

​शिकायतकर्ता जगबंधु महतो का दावा था कि उन्होंने प्रत्याशी को कथित तौर पर पैसे बांटते हुए देखा और उसका वीडियो वायरल कर दिया, जिससे नाराज होकर प्रत्याशी ने उन पर हमला किया। हालांकि, बनवाली दास ने इन दावों को “पटकथा आधारित आरोप” बताया है। उन्होंने कहा कि जिस वीडियो के आधार पर विवाद खड़ा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से भ्रामक है।

​प्रत्याशी का आधिकारिक पक्ष

​बनवाली दास अपनी बात रखते हुए कहा, “मेरी बढ़ती जनसमर्थन और जीत की निश्चितता को देख विरोधी खेमा बौखला गया है। जगबंधु महतो को मोहरा बनाकर मुझ पर झूठा आरोप मढ़ा गया है ताकि मेरी छवि को धूमिल किया जा सके।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कानून का सम्मान करने वाले नागरिक हैं और हिंसा में उनका कोई विश्वास नहीं है।

​प्रशासन से पारदर्शी जांच की मांग

​प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मतदान केंद्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और मौके पर मौजूद गवाहों के आधार पर जांच की जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि सच जल्द ही जनता के सामने आएगा। फिलहाल, इस घटना के बाद वार्ड 1 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

http://Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान जारी, मतदाताओं से की अपील: ‘लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *