Seraikela Sad News:हिमाचल में दुखद हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का कुल्लू में संदिग्ध निधन ​स्केटिंग के बाद बिगड़ी तबीयत; दिल्ली के लिए रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री और परिजन

चंपाई सोरेन के पोते

सरायकेला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के परिवार से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। उनके 19 वर्षीय पोते, वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वीर सोरेन बाहर रहकर अपनी शिक्षा पूरी कर रहे थे।

Seraikela Road Accident:तेज रफ्तार ट्रक ने कार के उड़ाए परखच्चे, दो लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

चंपाई सोरेन के पोते

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन मंगलवार को अपने मित्रों के साथ कुल्लू भ्रमण पर गए थे। बताया जा रहा है कि बर्फ में स्केटिंग का आनंद लेने के बाद जब वे वापस होटल लौटे, तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति इतनी तेजी से खराब हुई कि उन्हें अस्पताल ले जाने तक का समय नहीं मिल सका और होटल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि, मौत के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है।

​परिवार में शोक की लहर:

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गहरे सदमे में हैं। वे अपने पुत्रों सिमल सोरेन और बाबूलाल सोरेन के साथ मंगलवार देर रात ही रांची से हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहाँ से वे कुल्लू पहुंचेंगे। चंपाई सोरेन के पैतृक गांव में चल रहे सभी पारंपरिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।चंपई सोरेन के गांव झिलिंगगोड़ा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

http://रांची से दिल्ली जा रहा एयर मेडिकल एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 साल पहले जिसे मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार, वह निकला जिंदा; गोरखपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा, गोइलकेरा के युवक की चौंकाने वाली कहानी, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, अब अदालत के फैसले से खुला राज