आदित्यपुर: धनतेरस के पावन अवसर पर ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली।

सुबह से ही आदित्यपुर और आसपास के कार शोरूमों में ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हो गई, जहां लोग शुभ मुहूर्त में अपनी नई कार की डिलीवरी लेने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। शोरूमों में फूलों से सजी गाड़ियां और चाबी सौंपते वक्त बजती तालियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
अपनी पहली कार की चाबी हाथों में थामे ग्राहक अर्पिता दत्ता के चेहरे पर सपनों के सच होने की खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “यह हमारी जिंदगी की पहली गाड़ी है और हमारे परिवार का बहुत दिनों से यह सपना था। मेरे पति को यह मॉडल बेहद पसंद आया। धनतेरस से ज्यादा शुभ दिन भला क्या हो सकता था, इसलिए आज डिलीवरी पाकर हमारा पूरा परिवार बेहद खुश है।”
बाजार के इस मिजाज पर फेडरल हुंडई जमशेदपुर के जनरल मैनेजर अजीत मणि ने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए यह धनतेरस बेहद उत्साहजनक साबित हुआ है। दुर्गा पूजा के बाद से ही बाजार में जो तेजी आई थी, वह आज चरम पर पहुंच गई। जमशेदपुर में करीब 20 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ हुंडई की मांग काफी मजबूत है। खासकर क्रेटा पर एक लाख रुपये तक के डिस्काउंट, डीलरशिप उपहार और वेन्यू जैसी गाड़ियों को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह दे
खा गया।








