दक्षिण पूर्व रेलवे को नया महाप्रबंधक: सौमित्र मजूमदार ने संभाला कार्यभार

श्री सौमित्र मजूमदार

कोलकाता | 1 अप्रैल 2026 : दक्षिण पूर्व रेलवे को नया नेतृत्व मिल गया है। श्री सौमित्र मजूमदार ने 1 अप्रैल 2026 को महाप्रबंधक (General Manager) का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे दक्षिण पूर्व रेलवे में अपर महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 200 मिलियन टन से अधिक माल लोडिंग का आंकड़ा किया पार

अनुभवी रेल अधिकारी

श्री मजूमदार भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

प्रमुख जिम्मेदारियां

उन्होंने जिन अहम पदों पर कार्य किया है, उनमें शामिल हैं:
प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व रेलवे
मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे
मुख्य यातायात योजना प्रबंधक
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पूर्व एवं दक्षिण पूर्व रेलवे)

सौमित्र मजूमदार व्यापक अनुभव

श्री मजूमदार को रेलवे संचालन, वाणिज्यिक प्रबंधन, जनसंपर्क और मीडिया प्रबंधन का गहरा अनुभव है। उनकी नियुक्ति से दक्षिण पूर्व रेलवे के संचालन और सेवा गुणवत्ता में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

सौमित्र मजूमदार रुचियां और अन्य योगदान

वे खेल, संगीत, यात्रा और सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रुचि रखते हैं। साथ ही वे पूर्व रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और विभिन्न आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

अस्थायी रूप से संभालेंगे पद

बताया गया है कि वे नियमित नियुक्ति होने तक महाप्रबंधक का कार्यभार संभालेंगे।

http://दक्षिण पूर्व रेलवे अर्चना जोशी पहुंची आदित्यपुर रेलवे स्टेशन नए बने RRI भवन और स्टाफ क्वार्टर का किया निरीक्षण, ये कहा..

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *