जमशेदपुर में गोलीकांड का खुलासा: SIT ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर गोलीकांड का खुलासा

जमशेदपुर | 1 अप्रैल 2026: ओलिडीह थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की गई है।

क्या था मामला?

30 मार्च 2026 को डिमना बस्ती रोड स्थित उमा टिफिन के पास बाइक सवार बदमाशों ने विक्रम सिंह उर्फ विक्की सिंह पर जानलेवा हमला किया था। बदमाशों ने गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
इस मामले में ओलिडीह थाना कांड संख्या 75/26 दर्ज किया गया, जिसमें BNS की धारा 109(1), 118(2), 3(5) और 27 आर्म्स एक्ट लगाया गया।

Kharsawan:;खरसावां गोलीकांड बरसी: अर्जुन मुंडा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- आदिवासियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता

जमशेदपुर गोलीकांड का खुलासा

कैसे हुई गिरफ्तारी?

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया।
1 अप्रैल 2026 को टीम ने वसुंधरा स्टेट के पास स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट भवन के एक फ्लैट में छापेमारी की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला (23 वर्ष)
रक्षाल कुम्हार (27 वर्ष)
राहुल सिंह सरदार (23 वर्ष)
विकास महतो उर्फ विक्के (23 वर्ष)
सभी आरोपी ओलिडीह थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

बरामद सामान

एक देसी पिस्टल (मैगजीन सहित)
एक देसी कट्टा
7.65 mm की 2 जिंदा गोलियां
8 mm की 1 जिंदा गोली
घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल

हमले की वजह

पूछताछ में सामने आया कि करीब 3 साल पहले विक्रम सिंह का आरोपियों से विवाद हुआ था। उसी रंजिश में आरोपियों ने बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

टीम में शामिल अधिकारी

SIT टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (पटमदा) ने किया, जिसमें ओलिडीह थाना के कई पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

http://कपाली : गोलीकांड में घायल मोहम्मद रागिब की इलाज के क्रम में मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *