गम्हरिया कंपोजिट वाइन शॉप में जमकर बवाल, स्टाफ की पिटाई और दुकान में तोड़फोड़

Gamharia (गम्हरिया) : गम्हरिया स्थित कंपोजिट वाइन शॉप में शराब खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दुकान के दो कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उपद्रवियों ने दुकान के अंदर जमकर तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

किरीबुरू शराब दुकान विवाद: उत्पाद विभाग की जांच में आरोप बेबुनियाद, शिकायतकर्ता ने दावा वापस लिया

मिली जानकारी के अनुसार देर शाम कुछ ग्राहक शराब खरीदने के लिए दुकान पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर ग्राहकों और दुकान कर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्राहकों के एक समूह ने दुकान के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने स्टाफ अजय कुमार यादव और रोहित सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी का सिर भी फट गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए भेजा गया।

घटना के दौरान उपद्रवियों ने दुकान में रखा फ्रिज भी तोड़ दिया। फ्रिज गिरने से उसमें रखी शराब की कई बोतलें टूट गईं और दुकान के अंदर कांच बिखर गया। हंगामे के कारण कुछ देर तक पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के कंपोजिट वाइन शॉप में आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पहले भी आरआईटी क्षेत्र की एक शराब दुकान में ग्राहकों और स्टाफ के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद उत्पाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

लोगों का आरोप है कि शराब दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था नाम मात्र की है और विभाग नियंत्रण रखने में असफल साबित हो रहा है। उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

हालांकि खबर लिखे जाने तक आदित्यपुर थाना में किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। वहीं पुलिस और उत्पाद विभाग की ओर से भी घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

http://गम्हरिया : टाटा कंपनी फाटक के पास स्क्रैप चोरी गिरोह का भंडाफोड़, एसपी की गुप्त सूचना पर छापेमारी; 10 टन मेटल और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद, 4 आरोपी भेजे गए जेल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *