Adityapur Jagriti Club: जागृति मैदान बचाओ अभियान को पुरेन्द्र नारायण सिंह का मौन समर्थन; क्लब के संस्थापक योगेंद्र प्रसाद गुप्ता सम्मानित

आदित्यपुर: आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के तत्वावधान में आनंद विहार सभागार में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें टाटा स्टील में 44 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व सदस्य और जागृति क्लब के संस्थापक, समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद गुप्ता को सम्मानित किया गया। उन्हें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी अरविंद कुमार पप्पू, अधिवक्ता नीरज कुमार और एसएन यादव ने बुके, शाल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:- Adityapur Electricity Crisis: आदित्यपुर में बिजली संकट दूर करने पुरेन्द्र की कवायद शुरू: कुलुपटांगा फीडर की बदलेगी सूरत, जीएम ने दिया ठोस आश्वासन

पुरेंद्र नारायण सिंह ने श्री गुप्ता को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक भी भेंट की।
इस दौरान जागृति मैदान बचाओ अभियान को पुरेन्द्र नारायण सिंह का मौन समर्थन मिलते दिखा । क्लब के नाम पर मैदान को बचाने की इस अनोखी कवायद में पुरेन्द्र एक बार फिर अपने समर्थकों के साथ जुटते नजर आए।

​बैठक में सामाजिक-राजनीतिक विषयों और जन समस्याओं पर चर्चा हुई। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर बृहद जलापूर्ति योजना के तहत आदित्यपुर-2 में पाइपलाइन से पानी उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और जरूरत पड़ने पर जन आंदोलन के लिए बैठक बुलाई जाएगी।

समारोह में उपस्थित गणमान्य:

बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार पप्पू ने की और धन्यवाद ज्ञापन देव प्रकाश ने किया। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद, श्रीभगवान सिंह, जनार्दन सिंह, राजकुमार शर्मा, के एल यादव, नगीना यादव, शिक्षाविद बीएन प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, गोपाल यादव, मलिक महतो, संजय कुमार यादव, अंजनी कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, देव प्रकाश, विनोद कुमार शर्मा और बलराम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

http://Purendra Narayan Singh Tribute: चंपाई सोरेन के पौत्र के निधन से शोक ; पुरेन्द्र नारायण सिंह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- झारखंड ने एक ऊर्जावान बेटे को है खोया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *