Saraikela News: बकरीद पर्व को लेकर सरायकेला में सुरक्षा सख्त: देर रात मंडल कारा में प्रशासनिक अधिकारियों का औचक छापा

Saraikela (सरायकेला) : आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से सोमवार देर रात सरायकेला मंडल कारा (जेल) में एक संयुक्त औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

DC – SP ने अलग अलग टीम बनाकर किया चाईबासा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, जाने क्यों

 

​इस विशेष अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश और मुख्यालय डीएसपी ने संयुक्त रूप से किया। जेल परिसर की सघन तलाशी के लिए कुल पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। करीब दो घंटे तक चली इस व्यापक कार्रवाई के दौरान जेल के सभी 14 वार्डों, कैदी बैरकों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों की सूक्ष्मता से जांच की गई।

सघन चेकिंग और कड़ी सुरक्षा समीक्षा के बावजूद, जेल के भीतर से किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

​प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान जिले में अमन-चैन बनाए रखने के लिए सुरक्षा मानकों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी के तहत जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व को लेकर पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।

http://मंडल कारा चाईबासा में जेल अदालत का हुआ आयोजन, दो बंदी हुए रिहा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *