Chandil Crime :सरायकेला: कपाली के फॉरेस्ट इलाके में युवक की निर्मम हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाया,परिजनों ने अंगूठी से की शव की पहचान

कपाली निवासी मृतक

Saraikela -Kharswan (सरायकेला-खरसावां) : जिला अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के बाबन बीघा फॉरेस्ट इलाके में मंगलवार दोपहर एक युवक का अधजला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की बर्बरता को देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक की हत्या करने के बाद, साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को आग के हवाले कर दिया।

कपाली निवासी मृतक

चक्रधरपुर: सोनुवा रेलवे स्टेशन के पास युवक-युवती का संदिग्ध शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 

24 मई से लापता था चप्पल विक्रेता मुस्तकिम

मृतक की शिनाख्त गौसनगर निवासी मोहम्मद मुस्तकिम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से साइकिल पर घूम-घूमकर चप्पल बेचने का काम करता था। परिजनों ने मृतक के हाथ की अंगूठी और मौके से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की।


​लापता होने के बाद अंसारनगर में मिली थी आखिरी लोकेशन

​परिजनों के अनुसार, मुस्तकिम 24 मई की सुबह 9 बजे घर से निकला था। शाम 7 बजे फोन पर हुई आखिरी बातचीत में उसने खुद को पुडिसिली में बताया था और जल्द घर लौटने की बात कही थी, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। 25 मई को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान मुस्तकिम के मोबाइल का अंतिम लोकेशन अंसारनगर में मिला था, जहाँ खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

​थाना प्रभारी धिरंजन कुमार का आधिकारिक बयान

​”कपाली के जंगली इलाके में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या कर शव को जलाने का है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन किया जाएगा।”

http://Gamharia: गम्हरिया के रापचा डैम से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *