आदित्यपुर में उतरेगी दार्जिलिंग की वादियां: फुटबॉल मैदान में भव्य पंडाल तैयार, 15 तारीख को होगा उद्घाटन

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष पूजा पंडाल को बेहद आकर्षक रूप देते हुए खूबसूरत ‘दार्जिलिंग की वादियों’ की थीम पर सजाया जा रहा है।

आदित्यपुर दुर्गा पूजा मैदान में सिंहभूम चित्रगुप्त पूजा समिति के सदस्यों ने की कलम दवात की पूजा

पंडाल में हरे-भरे पहाड़, वादियों के दृश्य, साथ ही चलती हुई टॉय ट्रेन और बसों की जीवंत झलक देखने को मिलेगी, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी।

 


​पूजा समिति के अध्यक्ष लालटू महतो ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 15 तारीख (गुरुवार) को इस भव्य पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रूपी सोरेन निधन शोक के चलते उद्घाटन के मुख्य अतिथियों के नाम पर अंतिम चर्चा बाकी है, जिसकी आधिकारिक घोषणा सोमवार तक कर दी जाएगी।

​अध्यक्ष ने पूजा के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां वर्ष 1973 से हमारे पूर्वज दुर्गा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिंदली गांव एक अत्यंत प्राचीन खतियानी गांव है, और समिति अपनी इसी पुरानी परंपरा व विरासत को जीवंत बनाए रखने का निरंतर प्रयास कर रही है। लालटू महतो ने विश्वास जताया कि इस बार का अनोखा पंडाल लोगों को इतना आकर्षित करेगा कि यहां आने वाले श्रद्धालु कम से कम डेढ़ से दो घंटे रुककर इस अद्भुत कलाकृति और वादियों का आनंद लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *