Adityapur Darjeeling Theme आदित्यपुर में ‘दार्जिलिंग की वादियों’ वाले भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन टॉय ट्रेन बने आकर्षण का केंद्र; सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर निगम और प्रशासन मुस्तैद

आदित्यपुर: आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाली दिन्दली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन गुरुवार को उल्लास के बीच संपन्न हुआ। पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन और पंडाल की अनूठी छटा देखने के लिए श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा।

 

​

आदित्यपुर में उतरेगी दार्जिलिंग की वादियां: फुटबॉल मैदान में भव्य पंडाल तैयार, 15 तारीख को होगा उद्घाटन

पंडाल में दिखी दार्जिलिंग की जीवंत झलक

इस वर्ष पूजा पंडाल को बेहद आकर्षक रूप देते हुए ‘दार्जिलिंग की वादियों’ की थीम पर तैयार किया गया है। पंडाल में हरे-भरे पहाड़, मनोरम दृश्य, बहते कृत्रिम झरने तथा चलती हुई टॉय ट्रेन और बसें श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष लालटू महतो ने बताया कि इस थीम का उद्देश्य उन लोगों को दार्जिलिंग का सजीव अनुभव कराना है, जो वहां प्रत्यक्ष रूप से नहीं जा पाते। मैदान में लगे भव्य मेले के कारण लोग सपरिवार लंबा समय बिता रहे हैं।

​समारोह में जुटे विभिन्न दलों के दिग्गज

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला प्रत्याशी गणेश महाली, भाजपा नेत्री सारथी महतो और पार्षद राजरानी महतो उपस्थित रहे। इसके अलावा दिवाकर झा, खिरोद सरदार, गुरजीत सिंह व अमित प्रमाणिक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

​सुरक्षा व सहयोग की अपील

डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए निगम और सरायकेला प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा है। वहीं अध्यक्ष लालटू महतो ने दर्शनार्थियों से शांति बनाए रखने, महिलाओं से कीमती आभूषणों से बचने और बच्चों का हाथ थामे रहने की अपील की है।

http://आदित्यपुर: करमा महोत्सव में मांदर की थाप पर ओडिशा- बंगाल के कलाकारों की झूमर प्रस्तुति ने मोहा मन, लालटू महतो बोले- ‘पुरखों की संस्कृति ही हमारी असली पहचान’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *